Warning: file_get_contents(http://ratannahn.pythonanywhere.com/transliterateIndic): Failed to open stream: HTTP request failed! HTTP/1.1 404 Not Found
in /var/www/3ba56740-d0e5-465a-99e5-33425b2f2eb0/vedamrit.in/vb/vbsong.php on line 53 एखोन बुझिनु प्रभु Hindi Srila Bhaktivinoda Thakura Shrila Bhaktivinoda Thakura 1 ekhona bujhinu prabhu tomara carana asokabhoyamrta purna sarva ksana 2 sakala chadiya tuwa carana kamale podiyachi ami natha tava pada tale 3 t वैष्णव आचार्यों के गीत एवं भजन | Bhajan & Aarti of Vaishnav Acharyas ISKCON songs
(1) हे प्रभु! मैं अब समझ गया हूँ कि आपके चरण पूर्ण अमृत से भरे हैं तथा समस्त शोक और भय को नष्ट करने वाले हैं।
(2) अपना सर्वस्व उन चरणकमलों पर समर्पित करके मैं आपके पादपद्मों की शरण ग्रहण करता हूँ।
(3) हे नाथ! आपके चरणकमल निश्चित् ही मेरी रक्षा करेंगे। इस जन्म-मृत्यु के संसार में उनके अतिरिक्त मेरा अन्य कोई संरक्षक नहीं है।
(4) अततः मैं जान गया कि मैं आपका नित्य दास हूँ। अब मेरे पालन का पूरा भार आपके ऊपर है।
(5) आपसे स्वतन्त्र जीवन व्यतीत करके मैंने दःख के अतिरिक्त अन्य कुछ नहीं पाया है। किन्तु अब आपके चरणकमलों को स्वीकार करने से मेरे सभी दःख दूर चले गये हैं।
(6) आपके चरणकमलों पर स्थान प्राप्त करने के लिए लक्ष्मीजी ने कठोर तपस्या की। आपके चरणकमलों को प्राप्त करने पर ही शिवजी को अपना शिवत्व प्राप्त हआ।
(7) आपके चरणकमल प्राप्त होने पर ही ब्रह्माजी की इच्छायें पूरी हर्इं। इन्हीं चरणकमलों को श्रीनारदमुनि सदैव अपने हृदय में धारण करते हैं।
(8) अभय प्रदान करने वाले उन्हीं चरणकमलों को मैं अपने सिर पर धारण करता हूँ और परम आनन्द में नाचते हए उनकी महिमायें गाता हूँ।
(9) आपके चरणकमल निश्चित् ही भक्तिविनोद का इस संसार की विपदाओं से उद्धार करेंगे।
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥ हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥