बलक्षयं विवृद्धिं च दृष्ट्वा चाणूरकृष्णयो:।
वारयामास तूर्याणि कंस: कोपपरायण:॥ ७१॥
अनुवाद
उस समय चाणूर का बल घटता और कृष्णचन्द्र का बल बढ़ता देखकर कंस क्रोधित हो गया और उसने तुरही आदि बाजे बंद करने का आदेश दिया।
At that time Kansa, seeing the decline of Chanur's strength and the rise of Krishnachandra's strength, became irritated and ordered the trumpet and other instruments to be stopped. 71.