तब वे सब आपस में कहने लगे, ‘महामुनि नारदजी ठीक कहते हैं; इसमें संशय नहीं कि हमें भी अपने भाइयों के मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। हम भी पृथ्वी का आकार जानकर ही संसार की रचना करेंगे।’ इस प्रकार वे भी उसी मार्ग से सब दिशाओं में चले गए और समुद्र में मिलने वाली नदियों की भाँति आज तक वापस नहीं लौटे॥97-99॥
Then they all started saying to each other, 'Mahamuni Naradji is right; there is no doubt that we too should follow the path of our brothers. We too will create the world only after knowing the size of the earth.' Thus they too went to all directions by the same path and like the rivers that enter the ocean, have not returned till date.॥ 97-99॥
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)