दशानन! तूने मुझे वानर रूप में देखकर मेरी उपेक्षा की है और वज्र के समान भयंकर अट्टहास किया है; इसलिए तेरे कुल का नाश करने के लिए मेरे समान वीर, सुन्दर और तेज से युक्त वानर उत्पन्न होंगे॥ 16-17॥
Dashanana! You have ignored me after seeing me in the form of a monkey and laughed horribly like a thunderbolt; therefore, to destroy your clan, monkeys endowed with valour, beauty and brilliance like me will be born.॥ 16-17॥