श्रीमद् वाल्मीकि रामायण  »  काण्ड 6: युद्ध काण्ड  »  सर्ग 93: श्रीराम द्वारा राक्षस सेना का संहार  »  श्लोक 29-30
 
 
श्लोक  6.93.29-30 
शरीरनाभि सत्त्वार्चि: शरारं नेमिकार्मुकम्।
ज्याघोषतलनिर्घोषं तेजोबुद्धिगुणप्रभम्॥ २९॥
दिव्यास्त्रगुणपर्यन्तं निघ्नन्तं युधि राक्षसान्।
ददृशू रामचक्रं तत् कालचक्रमिव प्रजा:॥ ३०॥
 
 
अनुवाद
युद्धभूमि में राक्षसों का संहार करते समय श्री रामचन्द्रजी चक्र के समान प्रकट हुए। उनके शरीर का मध्य भाग अर्थात् उनकी नाभि ही चक्र की नाभि थी, उनका बल उससे निकलने वाली ज्वाला थी, बाण उसके आरे थे, धनुष उसका चक्र था, धनुष की टंकार और प्रत्यंचा की ध्वनि चक्र की घुरघुराहट थी, बुद्धि और तेज जैसे गुण चक्र की प्रभा थे और दिव्यास्त्रों का प्रभाव उसके बाह्य भाग अर्थात् उसकी धार थी। जैसे प्रलयकाल में लोग कालचक्र को देखते हैं, वैसे ही राक्षस उस समय श्री राम के रूप में चक्र को देख रहे थे।
 
While killing demons on the battlefield, Shri Ramchandraji appeared like a Chakra. The centre of his body, that is, his navel, was the navel of the Chakra, his strength was the flame emanating from it, the arrows were its spokes, the bow was the ring, the twang and the sound of the bowstring were the whirring sound of the Chakra, the qualities like intelligence and brilliance were the radiance of the Chakra and the effects of the divine weapons were its outer parts, that is, its edge. Just as people see the time wheel during the time of destruction, similarly, the demons were seeing the Chakra in the form of Shri Ram at that time.
 
 समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)