श्रीमद् वाल्मीकि रामायण  »  काण्ड 6: युद्ध काण्ड  »  सर्ग 25: रावण का शुक और सारण को गुप्त रूप से वानरसेना में भेजना, श्रीराम का संदेश लेकर लङ्का में लौट रावण को समझाना  »  श्लोक 4-8
 
 
श्लोक  6.25.4-8 
भवन्तौ वानरं सैन्यं प्रविश्यानुपलक्षितौ।
परिमाणं च वीर्यं च ये च मुख्या: प्लवंगमा:॥ ४॥
मन्त्रिणो ये च रामस्य सुग्रीवस्य च सम्मता:।
ये पूर्वमभिवर्तन्ते ये च शूरा: प्लवंगमा:॥ ५॥
स च सेतुर्यथा बद्ध: सागरे सलिलार्णवे।
निवेशं च यथा तेषां वानराणां महात्मनाम्॥ ६॥
रामस्य व्यवसायं च वीर्यं प्रहरणानि च।
लक्ष्मणस्य च वीरस्य तत्त्वतो ज्ञातुमर्हथ:॥ ७॥
कश्च सेनापतिस्तेषां वानराणां महात्मनाम्।
तच्च ज्ञात्वा यथातत्त्वं शीघ्रमागन्तुमर्हथ:॥ ८॥
 
 
अनुवाद
'तुम दोनों वानर सेना में इस प्रकार प्रवेश करो कि कोई तुम्हें पहचान न सके। वहाँ जाकर पता लगाओ कि वहाँ कितने वानर हैं? उनका बल कितना है? उनमें प्रधान वानर कौन हैं? श्री राम और सुग्रीव के मंत्री कौन हैं? वानर सेना के सामने कौन-कौन वीर योद्धा रहते हैं? अथाह जल से भरे हुए समुद्र में वह सेतु किस प्रकार बनाया गया था? महाबुद्धिमान वानरों का शिविर किस स्थान पर स्थित है? श्री राम और वीर लक्ष्मण का क्या दृढ़ संकल्प है? वे क्या करना चाहते हैं? उनका बल और पराक्रम कितना है? उन दोनों के पास कौन-कौन से अस्त्र-शस्त्र हैं? और उन महाबुद्धिमान वानरों का प्रधान सेनापति कौन है? तुम सब लोग इन सब बातों की ठीक-ठीक जानकारी प्राप्त करो और सब बातों का यथार्थ ज्ञान प्राप्त करके शीघ्र ही लौट आओ।'
 
‘You both enter the monkey army in such a way that no one can recognize you. Go there and find out how many monkeys are there? What is their strength? Who are the main monkeys among them? Who are the ministers of Shri Ram and Sugriva? Which brave warriors stay in front of the monkey army? How was that bridge built in the sea filled with unfathomable water? How is the camp of the great-minded monkeys located? What is the determination of Shri Ram and brave Lakshman? What do they want to do? What is their strength and valor? What weapons do they both have? And who is the chief commander of those great-minded monkeys? You all get accurate information about all these things and return soon after getting the true knowledge of everything.'
 
 समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)