तव दूता महाराज क्षिप्रमर्हन्ति वेदितुम्।
उपप्रदानं सान्त्वं वा भेदो वात्र प्रयुज्यताम्॥ ७॥
अनुवाद
राक्षसराज! आपके दूत शीघ्र ही सब कुछ जान लेने में समर्थ हैं, अतः उन्हें भेज दीजिए। उसके बाद जो उचित समझो, करो - या तो सीता को लौटा दो, या सुग्रीव से मीठी-मीठी बातें करके उसे अपने पक्ष में कर लो, या सुग्रीव और श्री राम में फूट डाल दो॥॥॥
‘Demon King! Your messengers are capable of finding out everything very quickly, so send them. After that do as you deem fit – either return Sita to her, or talk sweetly to Sugreev and win him over to your side or create a rift between Sugreev and Shri Ram.’॥ 7॥