कुबेर की अलका के समान सुन्दर दिखने वाली वह लंका नगरी त्रिकूट पर्वत पर स्थित होने के कारण आकाश में उठी हुई प्रतीत होती थी। उसे देखकर महाबली हनुमान जी बहुत प्रसन्न हुए॥12॥
The city of Lanka, which looked as beautiful as Kubera's Alaka, appeared to be raised in the sky due to its location on the peak of Trikuta. Seeing it, the great monkey Hanuman was very pleased.॥12॥