श्यामानि चिरयुक्तत्वात् तथा संस्थानवन्ति च।
तान्येवैतानि मन्येऽहं यानि रामोऽन्वकीर्तयत्॥ ४३॥
तत्र यान्यवहीनानि तान्यहं नोपलक्षये।
यान्यस्या नावहीनानि तानीमानि न संशय:॥ ४४॥
अनुवाद
यद्यपि बहुत समय तक पहने रहने के कारण वे कुछ काले पड़ गए थे, तथापि उनका आकार-प्रकार वैसा ही था । (हनुमान जी ने सोचा-) 'मैं तो यही समझता हूँ कि ये वही आभूषण हैं जिनकी चर्चा श्री रामचन्द्र जी ने की थी । मैं उनके शरीर पर वे आभूषण नहीं देख रहा हूँ जो सीता जी ने वहाँ गिरा दिए थे । ये वे आभूषण हैं जो मार्ग में नहीं गिराए गए थे, इसमें तनिक भी संदेह नहीं है ॥ 43-44॥
Though they had turned a little black due to being worn for a long time, yet their shape and size were the same. (Hanuman Ji thought-) 'I think these are the same ornaments which Shri Ramchandra Ji had talked about. I am not seeing on her body the ornaments which Sita Ji had dropped there. These are the ornaments which were not dropped on the way, there is no doubt in this.॥ 43-44॥
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)