एवमुक्ता तु सा देवी दैवतैरभिसत्कृता।
समुद्रमध्ये सुरसा बिभ्रती राक्षसं वपु:॥ १४८॥
विकृतं च विरूपं च सर्वस्य च भयावहम्।
प्लवमानं हनूमन्तमावृत्येदमुवाच ह॥ १४९॥
अनुवाद
देवताओं के आदरपूर्वक ऐसा कहने पर देवी सुरसा ने समुद्र के बीच में राक्षसी का रूप धारण कर लिया। उनका रूप अत्यंत भयानक, कुरूप और सबके लिए भयावह था। उन्होंने समुद्र पार करते हुए हनुमानजी को घेर लिया और उनसे इस प्रकार बोलीं -॥148-149॥
When the gods respectfully said this, Goddess Surasa assumed the form of a demoness in the middle of the ocean. Her form was very terrifying, ugly and frightening for everyone. She surrounded Hanuman ji as he was crossing the ocean and spoke to him thus -॥148-149॥