स तं समासाद्य गृहीतचाप-
मुदात्तमाशीविषतुल्यबाणम्।
यशस्विनं लक्षणलक्षिताङ्ग-
मवस्थितं राघवमित्युवाच॥ ३॥
अनुवाद
सुग्रीव वहाँ धनुष धारण किए हुए खड़े श्री रघुनाथजी के पास गए, जो वीर स्वभाव के थे, जिनके बाण विषैले सर्पों के समान भयानक थे, जिनके प्रत्येक अंग सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार उत्तम लक्षणों से युक्त थे और जो अत्यंत यशस्वी थे, उन्होंने इस प्रकार कहा -॥3॥
Sugreeva went to Sri Raghunath who was standing there holding the bow, who had the nature of a brave hero, whose arrows were as dreadful as poisonous serpents, whose every limb was marked with excellent characteristics according to the Samudrika Shastra and who was extremely famous and spoke thus -॥ 3॥