उस समय महान् संकट में पड़ी हुई तथा शोक से पीड़ित हुई आर्या तारा अत्यन्त तीव्र गति से चली और गिरती हुई भगवान राम के पास जा गिरी, जो महेन्द्र के समान ही पराजित करने में कठिन महारथी थे।
At that time, Arya Tara, who was in great trouble and grief-stricken, went very fast, falling down and falling down to Lord Rama, a great hero who was as difficult to defeat as Mahendra.