बुद्धिविज्ञानसम्पन्न इङ्गितै: सर्वमाचर।
नह्यबुद्धिं गतो राजा सर्वभूतानि शास्ति हि॥ १८॥
अनुवाद
‘बुद्धि और ज्ञान से युक्त होकर तुम्हें दूसरों के कर्मों से उनके मन की बात जान लेनी चाहिए और उसके अनुसार ही सब आवश्यक कार्य करने चाहिए; क्योंकि जो राजा बुद्धि के बल का आश्रय नहीं लेता, वह अपनी समस्त प्रजा पर शासन नहीं कर सकता।’॥18॥
‘Being endowed with wisdom and knowledge, you should understand the intentions of others through their actions and do all the necessary work accordingly; because a king who does not take recourse to the power of wisdom cannot rule over all his subjects.’॥ 18॥