एवमुक्त्वा महाबाहुरगस्त्यं सूर्यवर्चसम्।
जग्राहापततस्तस्य पादौ च रघुनन्दन:॥ २४॥
अनुवाद
सूर्य के समान तेजस्वी महर्षि अगस्त्य के विषय में ऐसा कहकर महाबाहु रघुनन्दन ने आगे से आकर मुनीश्वर के दोनों चरण पकड़ लिए॥24॥
Saying this about Maharishi Agastya, who was as bright as the sun, the mighty-armed Raghunandan coming from the front, caught hold of both the feet of Munishwar. 24॥