किं त्वामन्यत वैदेह: पिता मे मिथिलाधिप:।
राम जामातरं प्राप्य स्त्रियं पुरुषविग्रहम्॥ ३॥
अनुवाद
'श्रीराम! क्या मेरे पिता मिथिला नरेश विदेहराज जनक ने आपको दामाद के रूप में पाकर कभी यह सोचा था कि आप केवल शरीर से ही पुरुष हैं, कर्म से तो स्त्री हैं?
'Shri Ram! Did my father, King of Mithila, Videhraj Janaka, on getting you as his son-in-law, ever think that you are a man only by body; in actions you are a woman?