स्वपुरं त्वगमच्छ्रीमानिष्टयज्ञो महीपति:।
गंगायाश्चागमे राजा निश्चयं नाध्यगच्छत॥ २५॥
अनुवाद
यज्ञ पूरा करके पृथ्वी के स्वामी राजा सगर अपनी राजधानी को लौट आए और वहाँ पहुँचकर उन्होंने गंगाजी को लाने के विषय में बहुत सोचा; परन्तु वे किसी निर्णय पर न पहुँच सके॥ 25॥
After completing the yagya, the lord of the earth, King Sagara returned to his capital. On reaching there, he thought a lot about bringing Gangaji; but he could not reach any decision.॥ 25॥