'अतः पुत्रो! तुम सब जाओ और घोड़े की खोज करो। तुम्हारा कल्याण हो। समुद्र से घिरी हुई सम्पूर्ण पृथ्वी को छान मारो। भूमि को एक-एक योजन के भागों में बाँटकर उसके एक-एक इंच का निरीक्षण करो। जब तक घोड़ा न मिल जाए, तब तक मेरी आज्ञा से इस पृथ्वी को खोदते रहो। इस खुदाई का उद्देश्य केवल घोड़े के चोर का पता लगाना है।॥13-15॥
‘So sons! You all go and search for the horse. May you be blessed. Search the entire earth surrounded by the ocean. Divide the land into sections one yojana each and inspect every inch of it. Keep digging this earth as per my orders until you find the horse. The purpose of this digging is only to find the thief of the horse.॥ 13-15॥