यो दैत्यहन्ता नरकान्तकश्च
भुजाग्रमात्रेण च धर्मगोप्ता॥ १७॥
भूभारसंघातविनोदकामं
नमामि देवं रघुवंशदीपम्।
अनुवाद
मैं रघुकुल के प्रकाश स्वरूप श्री रामदेवजी को नमस्कार करता हूँ, जो राक्षसों का नाश करने वाले और नरक के नाश करने वाले हैं, जो अपने हाथ के इशारे मात्र से या अपनी भुजाओं के बल से धर्म की रक्षा करते हैं, जिनकी एकमात्र लीला पृथ्वी के भार का नाश करना है और जो सदैव उसी लीला की इच्छा रखते हैं। ॥17 1/2॥
I salute Shri Ramdev, the light of the Raghukul, who is the destroyer of demons and destroyer of hell, who protects Dharma with just a gesture of his hand or by the strength of his arms, whose only pastime is the destruction of the burden of the earth and who always desires that pastime. ॥17 1/2॥