श्री रामचरितमानस  »  काण्ड 1: बाल काण्ड  »  चौपाई 13.1
 
 
काण्ड 1 - चौपाई 13.1 
सब जानत प्रभु प्रभुता सोई। तदपि कहें बिनु रहा न कोई॥
तहाँ बेद अस कारन राखा। भजन प्रभाउ भाँति बहु भाषा॥1॥
 
अनुवाद
 
 यद्यपि भगवान श्री रामचन्द्र जी की महिमा को ऐसे (अवर्णनीय) सभी जानते हैं, फिर भी कोई भी उसे कहे बिना नहीं रहा है। इसमें वेदों ने कारण दिया है कि भजन का प्रभाव अनेक प्रकार से बताया गया है। (अर्थात् भगवान की महिमा का पूर्णतः वर्णन कोई नहीं कर सकता, परन्तु यथाशक्ति भगवान की स्तुति करनी चाहिए, क्योंकि भगवान की स्तुति रूपी भजन का प्रभाव बड़ा ही अनोखा है, शास्त्रों में इसका अनेक प्रकार से वर्णन किया गया है। भगवान का थोड़ा सा भजन भी मनुष्य को भवसागर से सहज ही तार देता है)।
 
Although everyone knows the greatness of Lord Shri Ramchandra Ji as such (indescribable), yet no one has remained without saying it. In this, the Vedas have given the reason that the effect of Bhajan has been described in many ways. (That is, no one can describe the glory of God completely, but one should praise God as much as possible, because the effect of Bhajan in the form of praising God is very unique, it is described in many ways in the scriptures. Even a little Bhajan of God easily saves a person from the ocean of life).
 ✨ ai-generated
 
 
  Connect Form
  हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥
  © 2026 vedamrit.in All Rights Reserved. Developed by AmritChaitanyaDas