मध्यम: पाण्डवस्तीक्ष्णो भीमसेनो महाबल:।
प्रतिज्ञातं च तेनोग्रं भज्येतापि न संनमेत्॥ १४॥
अनुवाद
मध्यम पाण्डव महाबली भीमसेन का स्वभाव बड़ा कठोर है। उन्होंने बड़ी भयंकर प्रतिज्ञा की है। सूखी लकड़ी के समान वे टूट तो सकते हैं, पर झुक नहीं सकते॥14॥
The middle Pandava, the mighty Bhimasena, has a very tough nature. He has taken a very terrible vow. Like a dry piece of wood, he may break but cannot bend.॥ 14॥