तत्पश्चात हलायुध बलदेवजी सप्तसारस्वत नामक तीर्थ पर आये, जो सरस्वती के तीर्थों में श्रेष्ठ है। वहाँ ब्राह्मणों के बहुत से समुदाय रहते थे। सरस्वती के तट पर उगने वाले बेर, इंगुद, काश्मार्य (गम्भीर), पाकर, पीपल, बेहड़ा, कंकोला, पलाश, करीर, पीलू, करुष, बिल्व, अमड़ा, अतिमुक्त, पारिजात तथा अन्य अनेक प्रकार के वृक्षों से सुशोभित वह तीर्थ देखने में सुन्दर और मन को मोह लेने वाला है। वहाँ केले के बहुत से बगीचे हैं। वह तीर्थ अनेक वानप्रस्थ ऋषियों से भरा हुआ था, जो हवा, पानी, फल और पत्ते चबाकर जीवन निर्वाह करते थे, जो अपने दाँतों को ओखली की तरह प्रयोग करते थे और पत्थरों से तोड़े हुए फल खाते थे। वहाँ वेदों के स्वाध्याय की गम्भीर ध्वनि गूँज रही थी। चारों ओर हिरणों के सैकड़ों झुंड फैले हुए थे। अहिंसक और धार्मिक लोग उस तीर्थ पर अधिक आते थे। वहाँ महामुनि मंकणक ने घोर तपस्या की थी। 61-67.
Thereafter, Halayudh Baldevji came to a pilgrimage named Saptasaraswat, which is the best among the pilgrimages of Saraswati. Many communities of Brahmins lived there. That pilgrimage, decorated with ber, ingud, kashmarya (gambhari), pakar, peepal, behada, kankola, palash, kareer, pilu, karush, bilva, amda, atimukt, parijat and many other types of trees growing on the banks of Saraswati, is beautiful to look at and captivates the mind. There are many banana gardens there. That pilgrimage was full of many Vanaprastha sages who lived by chewing air, water, fruits and leaves, who used their teeth as mortar and ate fruits broken with stones. The deep sound of self-study of the Vedas was resonating there. Hundreds of herds of deer were spread all around. Non-violent and religious people used to visit that pilgrimage more. There the great sage Mankanak performed great penance. 61-67.
इति श्रीमहाभारते शल्यपर्वणि गदापर्वणि बलदेवतीर्थयात्रायां सारस्वतोपाख्याने सप्तत्रिंशोऽध्याय:॥ ३७॥
इस प्रकार श्रीमहाभारत शल्यपर्वके अन्तर्गत गदापर्वमें बलदेवजीकी तीर्थयात्राके प्रसंगमें सारस्वतोपाख्यानविषयक सैंतीसवाँ अध्याय पूरा हुआ॥ ३७॥
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥