श्री महाभारत  »  पर्व 9: शल्य पर्व  »  अध्याय 20: धृष्टद्युम्नद्वारा राजा शाल्वके हाथीका और सात्यकिद्वारा राजा शाल्वका वध  »  श्लोक 5-6
 
 
श्लोक  9.20.5-6 
तत: शरान् वै सृजतो महारणे
योधांश्च राजन् नयतो यमालयम्॥ ५॥
नास्यान्तरं ददृशु: स्वे परे वा
यथा पुरा वज्रधरस्य दैत्या:।
ऐरावणस्थस्य चमूविमर्दे-
दैत्या: पुरा वासवस्येव राजन्॥ ६॥
 
 
अनुवाद
राजन! जैसे प्राचीन काल में ऐरावत पर बैठकर वज्र चलाने वाले इन्द्र के बाणों द्वारा शत्रु का संहार करने तथा प्रतिपक्षी का वध करने में दैत्य और देवता कोई अन्तर नहीं देख पाते थे, उसी प्रकार उस महासमर में शाल्व द्वारा बाण छोड़ने तथा सैनिकों को यमलोक भेजने में लगने वाले समय को न तो हमारे अपने योद्धा देख पाते थे और न ही शत्रु के योद्धा।
 
Rajan! Just as in ancient times, the demons and gods could not see the difference between the arrows of Indra wielding the thunderbolt while sitting on Airavat and killing the enemy and killing the opponent, in the same way, in that great battle, neither our own nor the enemy's warriors could see the time it took for Shalva to release his arrows and send the soldiers to Yamalok.
 
 समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)