तत्पश्चात् वे अत्यंत पराक्रमी योद्धा 'बहुत अच्छा' कहकर अर्जुन को मारने के लिए बड़ी तेजी से आगे बढ़े। कर्ण की आज्ञा मानकर वे महारथी योद्धा युद्धस्थल में अर्जुन को बाणों से घायल करने लगे।
Then saying 'very good', those extremely valiant soldiers advanced together in great haste to kill Arjuna. Those mighty warriors, obeying Karna's orders, began to injure Arjuna with arrows on the battlefield.