शल्य ने कहा, "कर्ण! यदि महारथियों में प्रधान अर्जुन अकेला भी हो, तो भी महारथी उसे युद्ध में अजेय कहते हैं। और इस समय तो वह श्रीकृष्ण द्वारा रक्षित है। ऐसी स्थिति में उसे परास्त करने का साहस कौन कर सकता है?"
Shalya said, 'Karna! Even if Arjuna, the chief of charioteers, is alone, the great charioteers call him invincible in the war. And at present he is protected by Shri Krishna. In such a condition, who can dare to defeat him?'