तमापतन्तं सहसा शूर: शौरिसहायवान्।
दधार सहसा पार्थो वेलेव मकरालयम्॥ २॥
अनुवाद
भगवान श्रीकृष्ण की सहायता से वीर कुन्तीपुत्र अर्जुन ने अपनी ओर आते हुए अश्वत्थामा को तुरन्त रोक दिया, जैसे समुद्र का किनारा उसे आगे बढ़ने से रोक देता है॥ 2॥
The valiant Arjuna, the son of Kunti, assisted by Lord Krishna, instantly stopped Ashvatthama as he came rushing towards him, just as the shore stops the ocean from advancing.॥ 2॥