ताभ्यां स सहितस्तूर्णं व्रीडन्निव नरेश्वर:॥ ३३॥
प्राप्य सेनानिवेशं च मार्गणै: क्षतविक्षत:।
अवतीर्णो रथात्तूर्णमाविशच्छयनं शुभम्॥ ३४॥
अनुवाद
वह राजा नकुल और सहदेव के साथ लज्जित होकर तुरन्त शिविर में पहुँचा और रथ से उतरकर एक सुन्दर शय्या पर लेट गया। उस समय उसका सारा शरीर बाणों से घायल हो रहा था।
That king, accompanied by Nakula and Sahadeva, immediately reached the camp feeling ashamed, got down from the chariot and lay down on a beautiful bed. At that time his whole body was being wounded by arrows.