तदनन्तर जैसे इन्द्र राक्षसों की सेना का संहार कर देते हैं, वैसे ही अत्यन्त क्रोध में भरे हुए कर्ण ने शीघ्रतापूर्वक अपने अस्त्र का प्रयोग करके पाण्डव सेना का संहार करना आरम्भ कर दिया॥9॥
After that, just as Indra destroys the army of demons, Karna, filled with extreme anger, quickly started killing the Pandava army by using his weapon. 9॥