श्री महाभारत  »  पर्व 7: द्रोण पर्व  »  अध्याय 72: अभिमन्युकी मृत्युके कारण अर्जुनका विषाद और क्रोध  »  श्लोक 28-33h
 
 
श्लोक  7.72.28-33h 
मृदुकुञ्चितकेशान्तं बालं बालमृगेक्षणम्।
मत्तद्विरदविक्रान्तं शालपोतमिवोद्‍गतम्॥ २८॥
स्मिताभिभाषिणं शान्तं गुरुवाक्यकरं सदा।
बाल्येऽप्यतुलकर्माणं प्रियवाक्यममत्सरम्॥ २९॥
महोत्साहं महाबाहुं दीर्घराजीवलोचनम्।
भक्तानुकम्पिनं दान्तं न च नीचानुसारिणम्॥ ३०॥
कृतज्ञं ज्ञानसम्पन्नं कृतास्त्रमनिवर्तिनम्।
युद्धाभिनन्दिनं नित्यं द्विषतां भयवर्धनम्॥ ३१॥
स्वेषां प्रियहिते युक्तं पितॄणां जयगृद्धिनम्।
न च पूर्वं प्रहर्तारं संग्रामे नष्टसम्भ्रमम्॥ ३२॥
यदि पुत्रं न पश्यामि यास्यामि यमसादनम्।
 
 
अनुवाद
जिसके बाल कोमल और घुंघराले थे, दोनों नेत्र मृग के समान चंचल थे, जिसका पराक्रम मतवाले हाथी के समान था और जिसका शरीर नवीन साल वृक्ष के समान ऊँचा था, जो हँसकर बातें करता था, जिसका मन शान्त था, जो सदैव बड़ों की आज्ञा का पालन करता था, जिसका पराक्रम बचपन में भी अतुलनीय था, जो सदैव मधुर वचन बोलता था और किसी से ईर्ष्या या द्वेष नहीं करता था, जो महान उत्साह से भरा हुआ था, जिसकी भुजाएँ बड़ी थीं और दोनों नेत्र खिले हुए कमल के समान सुन्दर और बड़े थे, जो अपने भक्तों पर दया करता था, अपनी इन्द्रियों को वश में रखता था और कभी नीच पुरुषों की संगति नहीं करता था, जो कृतज्ञ था, ज्ञानी था, शस्त्र विद्या में निपुण था, युद्ध से कभी विमुख नहीं होता था, युद्ध का स्वागत करता था और सदैव शत्रुओं का भय बढ़ाता था, जो अपने स्वजनों का प्रिय था और कल्याण के लिए तत्पर रहता था तथा अपने कुल की विजय चाहता था, जो युद्ध में कभी नहीं घबराता था और जिसने कभी शत्रु पर पहले आक्रमण नहीं किया था। यदि मैं अपने पुत्र अभिमन्यु को न देखूँ, तो मैं भी यमलोक चला जाऊँगा। 28-32 1/2.
 
‘Whose hair was soft and curly, both eyes were as restless as a fawn, whose valour was like that of a drunk elephant and whose body was as tall as a new sal tree, who used to talk smilingly, whose mind was calm, who always obeyed the orders of his elders, whose valour was incomparable even in childhood, who always spoke sweet words and did not have envy or hatred for anyone, who was full of great enthusiasm, whose arms were large and both eyes were beautiful and large like blooming lotus, who was kind to his devotees, kept his senses under control and never kept company with mean men, who was grateful, knowledgeable, proficient in the art of weapons, never turned away from war, hailed war and always increased the fear of enemies, who was dear to his relatives and was ready for welfare and wanted victory of his ancestral clan, who never panicked in the war and who never attacked the enemy first If I do not see my son Abhimanyu, then I too will go to Yamaloka. 28-32 1/2.
 ✨ ai-generated
 
 
  Connect Form
  हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥
  © 2026 vedamrit.in All Rights Reserved. Developed by AmritChaitanyaDas