श्री महाभारत  »  पर्व 7: द्रोण पर्व  »  अध्याय 23: पाण्डव-सेनाके महारथियोंके रथ, घोड़े, ध्वज तथा धनुषोंका विवरण  »  श्लोक 69-73
 
 
श्लोक  7.23.69-73 
केशवेन हते संख्ये पितर्यथ नराधिपे।
भिन्ने कपाटे पाण्डॺानां विद्रुतेषु च बन्धुषु॥ ६९॥
भीष्मादवाप्य चास्त्राणि द्रोणाद् रामात् कृपात् तथा।
अस्त्रै: समत्वं सम्प्राप्य रुक्मिकर्णार्जुनाच्युतै:॥ ७०॥
इयेष द्वारकां हन्तुं कृत्स्नां जेतुं च मेदिनीम्।
निवारितस्तत: प्राज्ञै: सुहृद्भिर्हितकाम्यया॥ ७१॥
वैरानुबन्धमुत्सृज्य स्वराज्यमनुशास्ति य:।
स सागरध्वज: पाण्डॺश्चन्द्ररश्मिनिभैर्हयै:॥ ७२॥
वैडूर्यजालसंछन्नैर्वीर्यद्रविणमाश्रित:।
दिव्यं विस्फारयंश्चापं द्रोणमभ्यद्रवद् बली॥ ७३॥
 
 
अनुवाद
जब पाण्ड्य देश के राजा तथा वर्तमान राजा के पिता भगवान श्रीकृष्ण के द्वारा युद्ध में मारे गए, पाण्ड्य राजधानी के द्वार टूट गए और सब बंधु-बांधव भाग गए, उस समय जो भीष्म, द्रोण, परशुराम और कृपाचार्य से अस्त्रविद्या सीखकर उसमें रुक्मी, कर्ण, अर्जुन और कृष्ण के समान हो गया था; फिर द्वारका को नष्ट करके सम्पूर्ण पृथ्वी को जीतने का संकल्प किया; यह देखकर विद्वान् बन्धुओं ने उसका कल्याण चाहकर उसे ऐसा दुस्साहस करने से रोक दिया और अब जो वैर-भाव त्यागकर अपने राज्य का शासन कर रहा है और जिसके रथ पर समुद्र का चिह्न युक्त ध्वजा लहरा रही है, उस पराक्रमी राजा पाण्ड्य ने पराक्रम के धन का आश्रय लेकर, दिव्य धनुष को घुमाकर, वैदूर्य-मणियों के जालों से आच्छादित तथा चन्द्रमा की किरणों के समान श्वेत घोड़ों द्वारा द्रोणाचार्य पर आक्रमण किया।
 
When the king of Pandya country and the father of the present king was killed in battle by Lord Krishna, the gates of the Pandya capital were broken and all the relatives fled, at that time the one who, having learnt the art of weapons from Bhishma, Drona, Parashurama and Kripacharya, became equal to Rukmi, Karna, Arjuna and Krishna in it; then resolved to destroy Dwaraka and conquer the whole earth; seeing this, the learned friends, wishing for his welfare, stopped him from doing such a daring act and now who, having given up enmity, is ruling his kingdom and on whose chariot flutters a flag bearing the symbol of the ocean, that powerful king Pandya, having taken shelter of the wealth of valour, twirling his divine bow, attacked Dronacharya with his horses covered with nets of vaidurya-gems and white as moon-rays.
 
 समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)