राजन! इस प्रकार वेदों के पारंगत विद्वान द्रोणाचार्य पाँच दिन तक युद्ध करके शत्रु सेना का संहार करके ब्रह्मलोक को चले गए॥100॥
Rajan! In this way, Dronacharya, an expert scholar of the Vedas, after fighting for five days and killing the enemy army, went to Brahmalok. 100॥
इति श्रीमहाभारते द्रोणपर्वणि नारायणास्त्रमोक्षपर्वणि व्यासवाक्ये शतरुद्रिये एकाधिकद्विशततमोऽध्याय:॥ २०१॥
इस प्रकार श्रीमहाभारत द्रोणपर्वके अन्तर्गत नारायणास्त्रमोक्षपर्वमें व्यासवाक्य तथा शतरुद्रिय स्तुतिविषयक दो सौ एकवाँ अध्याय पूरा हुआ॥ २०१॥
(दाक्षिणात्य अधिक पाठके २ १/२ श्लोक मिलाकर कुल १०२ १/२ श्लोक हैं।)
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)