शैनेयाभ्युपपत्तिं ते जानाम्याचार्यघातिनि।
न चैनं त्रास्यसि मया ग्रस्तमात्मानमेव च॥ ६३॥
अनुवाद
हे शिनिपौत्र! मैं जानता हूँ कि आचार्य के हत्यारे धृष्टद्युम्न के प्रति तुम्हारा विशेष सहयोग और पक्षपात है; किन्तु तुम मेरे चंगुल में फँसे हुए धृष्टद्युम्न और अपने आपको नहीं बचा सकोगे॥ 63॥
O grandson of Shini! I know that you have special support and partiality towards Dhrishtadyumna, the killer of Acharya; but you will not be able to save Dhrishtadyumna and yourself who are trapped in my clutches. ॥ 63॥