कुंतीपुत्र युधिष्ठिर ने धर्म का वेश धारण करके युद्धप्रिय आचार्य से कहा था कि, "आप अपने शस्त्र त्याग दीजिए" और उनसे शस्त्र रखवा दिए थे; अतः मैं उनके देखते ही उनकी सारी सेना को भगा दूँगा और उनके सब सैनिकों को भगा देने के पश्चात् उस दुष्ट पांचालपुत्र का वध करूँगा।
Kunti's son Yudhishthira, wearing the robe of Dharma, had said to the war-loving Acharya, "Give up your weapons" and had him put down his weapons; therefore, I will drive away his entire army before his very eyes and after driving away all his soldiers, I will kill that wicked son of Panchala.