एवं ब्रुवति कौन्तेये दाशार्हस्त्वरितस्तत:।
निवार्य सैन्यं बाहुभ्यामिदं वचनमब्रवीत्॥ ३७॥
अनुवाद
जब कुन्तीपुत्र युधिष्ठिर ऐसा कह रहे थे, उसी समय दशार्हवंशी रत्न भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी दोनों भुजाओं से संकेत करके सारी सेना को रोक दिया और इस प्रकार कहा -॥37॥
When Kunti's son Yudhishthira was saying this, at that very moment Lord Krishna, the jewel of the Dasarha clan, stopped the entire army by signalling with his two arms and said thus -॥ 37॥