यथा हि शिशिरापाये दहेत् कक्षं हुताशन:।
तथा तदस्त्रं पाण्डूनां ददाह ध्वजिनीं प्रभो॥ २३॥
अनुवाद
हे प्रभु! जैसे शीत ऋतु बीत जाने पर ग्रीष्म ऋतु में प्रज्वलित अग्नि सूखी लकड़ी या वन को जला देती है, उसी प्रकार वह अस्त्र पाण्डव सेना को भस्म करने लगा॥ 23॥
O Lord! Just as a fire lit in the summer after the winter has passed burns dry wood or a forest, in the same way that weapon began to consume the Pandava army.॥ 23॥