त्वां पुरस्कृत्य सगणं वयं योत्स्यामहे परान्।
न हि वैरान्तमनस: स्थास्यन्ति मम सैनिका:॥ १२॥
अनुवाद
हे दैत्यराज! अपने सैनिकों के साथ आपको भी आगे रखकर हम शत्रुओं के साथ युद्ध करेंगे; क्योंकि शत्रुता का नाश करने में मन लगाने वाले मेरे सैनिक शान्त नहीं खड़े रहेंगे॥12॥
O King of demons! Keeping you in the forefront along with our soldiers, we will also fight with the enemies; because my soldiers, whose mind is set on ending the enmity, will not stand quietly.'॥ 12॥