संजय ने कहा - राजन ! जिस प्रकार प्रज्वलित सूर्य को देखना कठिन है, उसी प्रकार जब भीष्म उस युद्ध में कुपित होकर सर्वत्र अपना पराक्रम दिखाने लगे, उस समय पाण्डव सैनिक उनकी ओर देख नहीं पा रहे थे॥1॥
Sanjaya said - King! Just as it is difficult to look at the blazing Sun, similarly when Bhishma became enraged in that war and started displaying his might everywhere, at that time the Pandava soldiers were not able to look at him.॥ 1॥