आर्य! तत्पश्चात् महारथी शल्य ने मुस्कुराते हुए एक बाण से नकुल की ध्वजा और दूसरे बाण से उसका धनुष काट डाला। भरत! धनुष कट जाने पर उन्होंने उसे बाणों से आच्छादित कर दिया और युद्धस्थल में उसके सारथि को मार डाला। हे राजन! तत्पश्चात् उस युद्ध में उन्होंने चार उत्तम बाणों द्वारा नकुल के चारों घोड़ों को यमराज के घर पहुँचा दिया। घोड़ों के मारे जाने पर महारथी नकुल तुरन्त उस रथ से कूद पड़े और अपने यशस्वी भाई सहदेव के रथ पर बैठ गये।
Arya! Then, smiling, the great charioteer Shalya cut off Nakula's flag with one arrow and his bow with another. Bhaarat! After the bow was cut, he covered him with arrows and killed his charioteer on the battlefield. O King! Then, in that battle, he sent all the four horses of Nakula to the house of Yamraj with the help of four excellent arrows. After the horses were killed, the great charioteer Nakula immediately jumped off that chariot and sat on the chariot of his famous brother Sahadeva.
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥