इसके बाद महारथी भीमसेन ने मुस्कुराते हुए युद्धस्थल में वीर दुर्योधन को दस बाणों से उसी प्रकार घायल कर दिया, जैसे महावत अपने अंकुशों से बड़े हाथी को घायल कर देता है।
After this, the great warrior Bhima, smiling, wounded the valiant Duryodhana on the battlefield with ten arrows, in the same manner as a mahout hurts a great elephant with his goads.