स तानभीषून् पुनराददान:
प्रगृह्य शङ्खं द्विषतां निहन्ता।
निनादयामास ततो दिशश्च
स पाञ्चजन्यस्य रवेण शौरि:॥ १०५॥
अनुवाद
शत्रुओं का नाश करने वाले भगवान श्रीकृष्ण ने पुनः घोड़ों की लगाम संभाली और पाञ्चजन्य शंख लेकर उसकी ध्वनि से सम्पूर्ण दिशाओं को गुंजायमान कर दिया ॥105॥
Lord Krishna, the destroyer of enemies, once again took the reins of the horses and took the Panchajanya conch and made all directions resonate with its sound. ॥105॥