श्री महाभारत  »  पर्व 5: उद्योग पर्व  »  अध्याय 48: संजयका कौरवसभामें अर्जुनका संदेश सुनाना  »  श्लोक 3-5
 
 
श्लोक  5.48.3-5 
अन्वत्रस्तो बाहुवीर्यं विदान
उपह्वरे वासुदेवस्य धीर:।
अवोचन्मां योत्स्यमान: किरीटी
मध्ये ब्रूया धार्तराष्ट्रं कुरूणाम्॥ ३॥
संशृण्वतस्तस्य दुर्भाषिणो वै
दुरात्मन: सूतपुत्रस्य सूत।
यो योद्‍धुमाशंसति मां सदैव
मन्दप्रज्ञ: कालपक्वोऽतिमूढ:॥ ४॥
ये वै राजान: पाण्डवायोधनाय
समानीता: शृण्वतां चापि तेषाम्।
यथा समग्रं वचनं मयोक्तं
सहामात्यं श्रावयेथा नृपं तत्॥ ५॥
 
 
अनुवाद
अपनी भुजाओं के बल को भली-भाँति जानने वाले वीर किरीटधारी अर्जुन ने आगामी युद्ध के लिए तैयार होकर भगवान श्रीकृष्ण के समक्ष मुझसे कहा है - 'संजय! उस कठोरभाषी, दुष्टचित्त सारथिपुत्र कर्ण को, जो मरने वाला है, मंदबुद्धि, महामूर्ख है तथा सदैव मेरे साथ युद्ध करने का दंभ करता है, तथा पाण्डवों के साथ युद्ध करने के लिए बुलाए गए अन्य समस्त राजाओं को भी, तुम कौरवों की सभा में, मंत्रियों सहित धृतराष्ट्रपुत्र राजा दुर्योधन को, जो मैंने कहा है, सब कुछ सुना देना, जिससे वह उसे स्पष्ट रूप से सुन ले।'
 
The brave and courageous crown-wearing Arjun, well aware of his arm strength, having prepared himself for the upcoming battle, has spoken to me in the presence of Lord Krishna - 'Sanjaya! After narrating to that harsh-spoken, evil-minded charioteer's son Karna, who is going to die, is dull-witted and a great fool and always boasts about fighting with me, and also to all the other kings who have been called to fight with the Pandavas, you should narrate to King Duryodhana, the son of Dhritarashtra, along with his ministers, in the assembly of the Kauravas, all that I have said, so that he hears it clearly.'
 
 समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)