| श्री महाभारत » पर्व 5: उद्योग पर्व » अध्याय 43: ब्रह्मज्ञानमें उपयोगी मौन, तप, त्याग, अप्रमाद एवं दम आदिके लक्षण तथा मदादि दोषोंका निरूपण » श्लोक 54 |
|
| | | | श्लोक 5.43.54  | यो वेद वेदान् स च वेद वेद्यं
न तं विदुर्वेदविदो न वेदा:।
तथापि वेदेन विदन्ति वेदं
ये ब्राह्मणा वेदविदो भवन्ति॥ ५४॥ | | | | | | अनुवाद | | जो महापुरुष वेदों के रहस्यों को जानता है, वही जानने योग्य परमेश्वर को भी जानता है; परंतु उस (ज्ञाता) को न तो वेदों के वचनों को जानने वाला जानता है, न स्वयं वेद ही जानते हैं। तथापि जो ब्रह्मवेत्ता महापुरुष वेदों के रहस्यों को जानते हैं, वे वेद के द्वारा ही वेदों के रहस्यों को जानते हैं (अर्थात् वेदों का कथन इतना गोपनीय है कि उसका रहस्य और उसमें वर्णित ईश्वरीय तत्त्व केवल शब्दों के ज्ञान से नहीं समझा जा सकता। अंतःकरण शुद्ध होने पर साधक उसे सद्गुरु या प्रभु की कृपा से ही समझ पाता है)। | | | | The great man who knows the secrets of the Vedas, also knows the knowable God; But that (knower) is not known by the one who knows the words of the Vedas, nor by the Vedas themselves. However, the Brahmavetta great men who know the secrets of the Vedas, they know the secrets of the Vedas through that Veda itself (that is, the statement of the Vedas is so secret that its secret and the divine essence described in it cannot be understood by mere knowledge of words. When the conscience is pure, the seeker is able to understand it only by the grace of the Sadguru or the Lord). 54॥ | | ✨ ai-generated | | |
|
|