श्री महाभारत  »  पर्व 5: उद्योग पर्व  »  अध्याय 183: भीष्मको अष्टवसुओंसे प्रस्वापनास्त्रकी प्राप्ति  »  श्लोक 6-8
 
 
श्लोक  5.183.6-8 
ततो निशि च राजेन्द्र प्रसुप्त: शरविक्षत:।
दक्षिणेनेह पार्श्वेन प्रभातसमये तदा॥ ६॥
ततोऽहं विप्रमुख्यैस्तैर्यैरस्मि पतितो रथात्।
उत्थापितो धृतश्चैव मा भैरिति च सान्त्वित:॥ ७॥
त एव मां महाराज स्वप्नदर्शनमेत्य वै।
परिवार्याब्रुवन् वाक्यं तन्निबोध कुरूद्वह॥ ८॥
 
 
अनुवाद
राजन! इस प्रकार प्रार्थना करके मैं रात्रि के अन्त में बाणों से घायल होकर प्रातःकाल दाहिनी करवट सो गया। महाराज! कौरवश्रेष्ठ! तत्पश्चात् जिन श्रेष्ठ ब्राह्मणों ने मुझे रथ से गिर जाने पर पकड़कर उठाया था और 'डरो मत' कहकर मुझे सांत्वना दी थी, उन्हीं लोगों ने स्वप्न में मेरे चारों ओर खड़े होकर मुझसे जो कहा था, वह मैं तुमसे कह रहा हूँ। सुनो -॥6-8॥
 
King! After praying like this, I went to sleep on my right side at the end of the night, wounded by arrows, in the morning. Maharaj! Best of the Kurus! After that, those great Brahmins who had held me when I had fallen from the chariot and had raised me up and had consoled me by saying, 'Don't be afraid', I am telling you what those same people said to me while standing around me in my dream. Listen -॥ 6-8॥
 
 समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)