श्री महाभारत  »  पर्व 5: उद्योग पर्व  »  अध्याय 160: दुर्योधनका उलूकको दूत बनाकर पाण्डवोंके पास भेजना और उनसे कहनेके लिये संदेश देना  »  श्लोक 97-98
 
 
श्लोक  5.160.97-98 
ब्राह्मे धनुषि चाचार्यं वेदयोरन्तगं द्वयो:।
युधि धुर्यमविक्षोभ्यमनीकचरमच्युतम्॥ ९७॥
द्रोणं महाद्युतिं पार्थ जेतुमिच्छसि तन्मृषा।
न हि शुश्रुम वातेन मेरुमुन्मथितं गिरिम्॥ ९८॥
 
 
अनुवाद
कुन्तीपुत्र! आचार्य द्रोण ब्रह्मवेद और धनुर्वेद दोनों के ही पारंगत हैं। वे युद्ध का भार वहन करने में समर्थ, अविनाशी, सेना के मध्य में विचरण करने वाले और युद्धभूमि से कभी पीछे न हटने वाले हैं। इन महाबली द्रोण को जीतने की तुम्हारी इच्छा केवल मिथ्या साहस है। वायु द्वारा सुमेरु पर्वत को उखाड़ने की बात हमने कभी नहीं सुनी (उसी प्रकार आचार्य को भी जीतना तुम्हारे लिए असंभव है)। 97-98॥
 
Kuntiputra! Acharya Drona is an expert in both Brahmaveda and Dhanurveda. They are capable of bearing the burden of war, indestructible, roaming in the middle of the army and never retreating from the battlefield. Your desire to conquer this mighty Drona is only false courage. We have never heard of Vayu uprooting Mount Sumeru (in the same way, it is impossible for you to conquer Acharya too). 97-98॥
 
 समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)