श्री महाभारत  »  पर्व 5: उद्योग पर्व  »  अध्याय 1: राजा विराटकी सभामें भगवान‍् श्रीकृष्णका भाषण  »  श्लोक 19-20
 
 
श्लोक  5.1.19-20 
तेषां च लोभं प्रसमीक्ष्य वृद्धं
धर्मज्ञतां चापि युधिष्ठिरस्य॥ १९॥
सम्बन्धितां चापि समीक्ष्य तेषां
मतिं कुरुध्वं सहिता: पृथक् च।
इमे च सत्येऽभिरता: सदैव
तं पालयित्वा समयं यथावत्॥ २०॥
 
 
अनुवाद
अतः कौरवों के बढ़े हुए लोभ, युधिष्ठिर की धर्मबुद्धि तथा इन दोनों के पारस्परिक सम्बन्ध को ध्यान में रखते हुए, सब सभासदों को अलग-अलग तथा एकमत होकर भी कुछ निश्चय करना चाहिए। ये पाण्डव सदैव सत्यनिष्ठ होकर अपनी पूर्ववत् प्रतिज्ञा का दृढ़तापूर्वक पालन करते हुए हमारे सामने उपस्थित हैं। 19-20॥
 
Therefore, considering the increased greed of the Kauravas, the religious wisdom of Yudhishthira and the mutual relationship between these two, all the councilors should decide something separately as well as unanimously. These Pandavas, being always truthful, are present in front of us by strictly following their earlier promise. 19-20॥
 
 समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)