विसर्जयामास तदा द्विजांश्च प्रकृतीस्तथा।
तथा स राजा मत्स्यानां विराटो वाहिनीपति:॥ ५॥
उत्तरं परिपप्रच्छ क्व यात इति चाब्रवीत्।
आचख्युस्तस्य तत् सर्वं स्त्रिय: कन्याश्च वेश्मनि॥ ६॥
अनुवाद
तत्पश्चात् मत्स्य देश के राजा और सेनाओं के स्वामी विराट ने ब्राह्मणों और प्रजा को विदा कर दिया और (भीतर के महल में जाकर) उत्तर के विषय में पूछा कि, ‘राजकुमार उत्तर कहाँ गया है?’ तब घर में रहने वाली स्त्रियों और कन्याओं ने उनसे सब बातें कह सुनाईं-॥5-6॥
Thereafter, Virat, the king of Matsya country and the lord of the armies, sent the brahmins and the subjects away and asked about Uttar (going into the inner palace), 'Where has Prince Uttar gone?' Then the women and girls living in the house told him everything -॥ 5-6॥