अपने अपराधी कर्ण को अपने सामने देखकर पाण्डवपुत्र अर्जुन की क्रोधाग्नि भड़क उठी। वह तुरन्त ही हर्ष और उत्साह से भर गया और भयंकर बाणों की वर्षा करता हुआ उसने क्षण भर में ही कर्ण को उसके घोड़े, रथ और सारथि सहित ढक लिया॥ 23॥
Seeing his culprit Karna in front of him, the fire of anger of Pandava's son Arjun flared up. He immediately got filled with joy and enthusiasm and showering fierce arrows, he covered Karna along with his horse, chariot and charioteer in a moment.॥ 23॥