श्री महाभारत  »  पर्व 3: वन पर्व  »  अध्याय 9: व्यासजीके द्वारा सुरभि और इन्द्रके उपाख्यानका वर्णन तथा उनका पाण्डवोंके प्रति दया दिखलाना  »  श्लोक 11-13
 
 
श्लोक  3.9.11-13 
निषीदमानं सोत्कण्ठं वध्यमानं सुराधिप।
कृपाविष्टास्मि देवेन्द्र मनश्चोद्विजते मम।
एकस्तत्र बलोपेतो धुरमुद्वहतेऽधिकाम्॥ ११॥
अपरोऽप्यबलप्राण: कृशो धमनिसंतत:।
कृच्छ्रादुद्वहते भारं तं वै शोचामि वासव॥ १२॥
वध्यमान: प्रतोदेन तुद्यमान: पुन: पुन:।
नैव शक्नोति तं भारमुद्वोढुं पश्य वासव॥ १३॥
 
 
अनुवाद
सुरेश्वर! वह विश्राम के लिए आतुर बैठा है और वह किसान उसे डंडे से पीट रहा है। देवेन्द्र! यह देखकर मुझे अपने बच्चे पर बहुत दया आ रही है और मेरा हृदय व्याकुल है। वहाँ जो दो बैल हैं, उनमें से एक तो इतना बलवान है कि वह भारी जूआ खींच सकता है; परन्तु दूसरा दुर्बल है, वह प्राणहीन सा प्रतीत होता है। वह इतना दुबला हो गया है कि उसके सारे शरीर की नसें दिखाई दे रही हैं। वह बड़ी कठिनाई से उस भारी जूए को खींच पा रहा है। वासव! मुझे उसके लिए दुःख हो रहा है। इन्द्र! देखो, देखो, उसे बार-बार कोड़े से मारा जा रहा है और पीड़ा दी जा रही है, फिर भी वह उस जूए का भार सहन करने में असमर्थ है। 11-13।
 
Sureshwar! He is sitting eagerly for rest and that farmer is beating him with a stick. Devendra! Seeing this I feel very sorry for my child and my heart is worried. Out of the two bulls there, one is strong enough to pull the heavy yoke; but the other one is weak, he seems lifeless. He has become so thin that the veins are visible all over his body. He is able to pull that heavy yoke with great difficulty. Vasava! I am feeling sad for him. Indra! Look, look, he is being repeatedly beaten with a whip and given pain, yet he is unable to bear the weight of that yoke. 11-13.
 
 समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)