वैशम्पायन उवाच
एवं हृतायां कृष्णायां प्राप्य क्लेशमनुत्तमम्।
विहाय काम्यकं राजा सह भ्रातृभिरच्युत:॥ २॥
पुनर्द्वैतवनं रम्यमाजगाम युधिष्ठिर:।
स्वादुमूलफलं रम्यं विचित्रबहुपादपम्॥ ३॥
अनुवाद
वैशम्पायनजी बोले - "हे राजन! उपर्युक्त प्रकार से द्रौपदी के हरण के पश्चात् अत्यन्त दुःख भोगने के पश्चात् जब पाण्डवों ने उसे पुनः पा लिया, तब धर्म से कभी विचलित न होने वाले राजा युधिष्ठिर अपने भाइयों के साथ काम्यकवन को छोड़कर सुन्दर द्वैतवन में आ गए। वहाँ स्वादिष्ट फलों और मूलों की बहुतायत थी तथा अनेक विचित्र वृक्ष उस वन की शोभा बढ़ा रहे थे॥2-3॥
Vaishampayana said, "O King! After suffering a lot of pain after Draupadi's abduction in the above mentioned manner, when the Pandavas found her again, then King Yudhishthira, who never deviated from Dharma, left Kamyakavana along with his brothers and returned to the beautiful Dwaitavana. There was abundance of delicious fruits and roots and many strange trees enhanced the beauty of that forest.॥2-3॥
समीक्षित और संदर्भानुकूल अनुवाद (Contextual Translation)