महाराज्ये स्थितो दीप्ते न स्त्रियं हन्तुमर्हसि।
हतैवैषा यदा स्त्री च बन्धनस्था च ते वशे॥ २९॥
अनुवाद
'राक्षसराज! लंका के प्रतापी सम्राट होकर आपको एक अबला स्त्री का वध नहीं करना चाहिए। स्त्री होने के कारण वह आपके वश में है, आपके घर में कैद है; इस अवस्था में तो वह मृत समान है।
‘King of demons! You, being the glorious emperor of Lanka, should not kill a helpless woman. Being a woman, she is in your control, imprisoned in your house; in this condition, she is as good as dead.