इत्युक्तौ तौ नरव्याघ्रौ ययतुर्यत्र सैन्धव:।
राजा निववृते कृष्णामादाय सपुरोहित:॥ ४७॥
अनुवाद
द्रौपदी के ऐसा कहने पर दोनों श्रेष्ठ पुरुष उसी दिशा में चले, जिस ओर जयद्रथ गया था। राजा युधिष्ठिर द्रौपदी को पुरोहित धौम्य के साथ लेकर आश्रम की ओर चल पड़े।
Upon Draupadi saying this, both the best of men proceeded in the same direction in which Jayadratha had gone. And King Yudhishthira took Draupadi along with the priest Dhoumya and proceeded to the hermitage.